{"_id":"6a1dd8659f4fffb1dc02aab8","slug":"ncc-training-transforms-youth-into-exemplary-citizens-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-151147-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एनसीसी के प्रशिक्षण से युवा बनते हैं श्रेष्ठ नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एनसीसी के प्रशिक्षण से युवा बनते हैं श्रेष्ठ नागरिक
विज्ञापन
हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित 99 यूपी बटालियन एनसीसी शिविर को संबोधित करते व
आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित 99 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय शिविर के सातवें दिन विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियां हुई। इस दौरान जिले की सिविल डिफेंस टीम ने कैडेटों को साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं अग्निशमन संबंधी प्रशिक्षण दिया।
शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे वाराणसी ‘बी’ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप एडम ऑफिसर कर्नल बीएस डोगरा ने कैंप के कोत, मेस, एमआई रूम, लिविंग एरिया, फ्लैग एरिया एवं रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। कर्नल डोगरा ने कहा कि एनसीसी की ट्रेनिंग युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना सिखाती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षित युवा देश का श्रेष्ठ नागरिक बनता है और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
साइबर सेल से आए साइबर कॉप ओपी जायसवाल, मुकेश कुमार एवं एसआई योगेंद्र प्रसाद ने बढ़ते साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह ने किया। इस अवसर पर सहयुक्त एनसीसी अधिकारी कैप्टन इंद्रजीत, मदन मोहन, सेकेंड ऑफिसर दिनेश मिश्रा एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।