फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NCC cadets received the mantra of nation-building

Azamgarh News: एनसीसी कैडेटों को मिला राष्ट्र निर्माण का मंत्र

Wed, 03 Jun 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets received the mantra of nation-building
हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रहे 99 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय शिविर में मौ
आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रहे 99 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय शिविर के आठवें दिन ‘एकता और अनुशासन विकसित राष्ट्र निर्माण के प्रमुख स्तंभ विषय पर व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैडेटों ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा जिम्मेदार एवं अनुशासित नागरिक बनने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता डॉ. मुकुल दत्त पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अनुशासन किसी भी विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं, विशेषकर एनसीसी कैडेटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉ. पांडेय ने एनसीसी को केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं राष्ट्रभक्ति विकसित करने का सशक्त मंच बताया। उन्होंने कैडेटों से अनुशासित जीवन शैली अपनाने, समय का सदुपयोग करने तथा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकजुटता तथा विविधताओं में एकता को विकास का आधार बताया। साथ ही स्वास्थ्य एवं आर्थिक दृष्टि से श्री अन्न के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह ने किया तथा कैप्टन डॉ. इंद्रजीत ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल दिनेश शर्मा, डिप्टी कैंप कमांडेंट ले. कर्नल जेबी सिंह, कैप्टन मदन मोहन पांडेय, सेकेंड ऑफिसर दिनेश मिश्रा, सूबेदार मेजर विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कैडेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed