फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   National Lok Adalat to be held on March 14

Azamgarh News: 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Thu, 12 Mar 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held on March 14
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर बैठक में मौजूद लोग। श्रोत-जिला सूचना कार्यालय
आजमगढ़। जिले में 14 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को तहसील सदर सभागार में विधिक जागरूकता शिविर लगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नितिका राजन ने बताया कि लोक अदालत ऐसा मंच है, जहां आपसी सुलह-समझौते पर मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन

इसमें किसी भी पक्ष की हार-जीत नहीं होती। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाकर मामलों का निस्तारण कराएं। इसी क्रम में लोक अदालत की तैयारियों को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर स्थित हॉल ऑफ जस्टिस में बैठक की गई। अध्यक्षता न्यायिक नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार यादव ने की। बैठक में समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज (सीडी) तथा सिविल जज (जेडी) मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वादों को चिह्नित कर उनमें नोटिस एवं समन जारी किए जाएं, ताकि लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों का निस्तारण कराया जा सके। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से संबंधित वाद, दीवानी वाद, वैवाहिक वाद, आपराधिक समनीय वाद, बैंक ऋण संबंधी मामले, राजस्व व चकबंदी से जुड़े प्रकरणों सहित वे सभी वाद जिनका निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर संभव है, का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed