फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Napa's temporary garbage house among the population, AAP submitted a memorandum

आबादी के बीच नपा का अस्थायी कूड़ा घर, आप ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 03 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Napa's temporary garbage house among the population, AAP submitted a memorandum
आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ईओ नगर पालिका से मिलकर शहर के अराजीबाग मुहल्ला स्थित स्टेडियम के सामने सड़क पर फेके जा रहे कूड़े को हटवाए जाने की मांग किया। इस दौरान आप के लोगों ने दीपावली के पूर्व व्यवस्था न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष गोविंद दूबे ने बताया कि नपा स्टेडियम के पास अस्थायी कूड़ा घर बना लिया है। यहां आसपास के गलियों का कूड़ा लाकर एकत्र किया जाता है। यह स्थान ऐसा है जहां मार्निंग वॉक के लिए लोग आते है तो वहीं कई कोचिंग संस्थाएं यहां संचालित होती है जहां बच्चे पढ़ने के लिए आते है। दिन भर रास्ते पर कूड़े का ढे़र लगा होने से उठ रही दुर्गंध से लोग बेहाल है। वहीं संक्रामक रोक का खतरा भी बना रहता है। मुहल्ले के लोग काफी परेशान है और कई बार शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन नपा कर्मियों की मनमानी के चलते समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दीपावली का पर्व सिर पर है और नपा प्रशासन ने यहां से कूड़ा नहीं उठाया है, बल्कि प्रतिदिन कहीं न कहीं का कूड़ा यहां लाकर डंप किया जा रहा है। आप ने ईओ को दिए पत्रक में चेेतावनी दिया कि यदि दीपावली के पहले कूड़ा नहीं हटाया जाता है तो आम आदमी पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, अरविंद पांडेय, दुर्गेश मौर्या, जितेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, इसरार, उमेश, राजेश, प्रियांशु, रंजीत, अरूण, अजय, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed