फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NAPA's exercise failed, then encroachment on the tracks

Azamgarh News: नपा की कवायद फेल, फिर पटरियों पर हुआ अतिक्रमण

Mon, 16 Jan 2023 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
NAPA's exercise failed, then encroachment on the tracks
आजमगढ़। शहर की सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने की नगर पालिका की कवायद पूरी तरह से फेल हो चुकी है। मात्र 10 से 15 दिन पूर्व ही अभियान चला कर सड़क की जिन पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। वहां अब फिर से अतिक्रमण हो चुका है। जाम पहले की तरह लगने लगा है और जिम्मेदार पूरी तरह से मूकदर्शक बने हुए हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जगह-जगह नपा द्वारा लगाए गए वेडिंग व नॉन वेडिंग जोन के बोर्ड भी कई जगहों से गायब कर दिए गए है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जगह-जगह वेडिंग व नॉन वेडिंग जोन के बोर्ड लगाए गए। इसके साथ ही नपा प्रशासन ने तहसील प्रशासन के साथ मिल कर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया। इसके तहत जजी मैदान के पास, दीवानी न्यायालय के सामने, रोडवेज के पास, शहर कोतवाली के सामने, कलेक्ट्रेट क्षेत्र से सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। नपा व तहसील प्रशासन की यह कवायद अभी मात्र 10 से 15 दिनों पहले की गई थी। वहीं अब एक बार फिर सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण हो चुका है। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह पुन: जाम लगने लगा है। लोगों को इससे परेेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई जगहों से गायब हुए वेडिंग-नॉन वेडिंग जोन के बोर्ड
आजमगढ़। नपा प्रशासन ने पूरे शहर में वेडिंग व नॉन वेडिंग जोन चिन्हित किया हुआ है। इसके लिए नपा प्रशासन की तरफ से हजारों रुपये खर्च कर जगह-जगह इसका बोर्ड भी लगवाया गया था। जिसमें से कई जगहों पर नपा द्वारा लगाया गया बोर्ड गायब भी हो चुका है। खास तौर से उन जगहों के बोर्ड गायब किए गए है जहां नॉन वेडिंग जोन लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ नपा का अभियान जारी रहेगा। वर्तमान में एमएलसी चुनाव की अधिसूचना के चलते अभियान ठप है। जो भी लोग पुन: अतिक्रमण कर लिए है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही नपा का बुलडोजर फिर सड़क पर नजर आएगा। - मनोज कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।

नपा की कवायद फेल, फिर पटरियों पर हुआ अतिक्रमण
नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर की सड़कों की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की लाख कवायद की गई लेकिन अब तक पटरियों पर हुआ अवैध कब्जा हटा नहीं है। मात्र एक या दो दिन ही पटरियां खाली दिखतीं हैं और फिर उस पर कब्जा हो जाता है। लगभग 10 दिन पूर्व नपा ने कुछ सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण हटवाया था लेकिन वर्तमान में स्थिति पूर्व की तरह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed