फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Name registered on other's land by forgery, case filed

Azamgarh News: कूटरचना कर दूसरे की भूमि पर दर्ज कराया नाम, मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Apr 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Name registered on other's land by forgery, case filed
शहर के खत्रीटोला मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति की जमीन करतालपुर में है। जिस पर फर्जीवाड़ा कर कुछ लोगों ने अपना नाम चढ़वा लिया था। जिस पर पीड़ित हाईकोर्ट चला गया। डीडीसी कोर्ट के आदेश पर कूटरचना कर किसी के भूमि पर अपना नाम दर्ज कराने वालो पिता-पुत्रों के खिलाफ मंगलवार की शाम शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब जांच की कवायद में जुट गई है। खत्रीटोला मुहल्ला निवासी रतन प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उनकी करतालपुर में बेशकीमती जमीन है। जिस पर डीडीसी कोर्ट में कूटरचना आदि कर अखिलेश कुमार पुत्र स्व. संत प्रसाद अग्रवाल व उनके दो पुत्रों नीरज अग्रवाल व निखिल अग्रवाल ने 2016 में अपना नाम चढ़वा लिया। 2021 में उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने डीडीसी कोर्ट में अपनी तजबिजसानी दाखिल किया। जिस पर डीडीसी कोर्ट में दोनों पक्षों की लिखित जवाबदेही के बाद उनके तजबिजसानी को स्वीकार कर लिया गया। इसके साथ ही डीडीसी ने मुकदमा दर्ज कराने का भी निर्देश दिया। जिसके आधार पर पीड़ित ने मंगलवार को शहर कोतवाली में तहरीर दिया और उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने अखिलेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल व नीरज अग्रवाल के खिलाफ फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed