फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Name, performance of 409 voters cut off the list

409 मतदाताओं का सूची से कटा नाम, प्रदर्शन

Wed, 20 Jan 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Name, performance of 409 voters cut off the list
अहरौला। फूलपुर तहसील के पूरारामजी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय पर मतदाता सूची की जांच करने पहुंचे तहसील और ब्लाक कर्मियों के सामने प्रदर्शन किया। काटे गए नाम जोड़ने और बीएलओ व प्रधान पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मतदाता सूची की जांच के लिए दोपहर बाद एसडीएम फूलपुर रावेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार नवीन प्रसाद, नायब तहसीलदार सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। मतदाता सूची की जांच पड़ताल शुरू की। भारी भीड़ देखते हुए थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे। पूरारामजी गांव के मतदाता सूची से 409 नाम काटे जाने के मामले को लेकर एक दिन पहले ग्रामीणों ने तहसील का घेराव किया था। बुधवार शाम तक एसडीएम के नेतृत्व में मतदाता सूची की जांच पड़ताल की जा रही थी। नाम जोड़ने की कवायद भी शुरू कर दी गई। इस मौके पर सत्यनारायण यादव, हरिओम, राजधान,ओम प्रकाश, श्याम बली, विपिन, फूलचंद, राजकुमार, शंकर, लालमोहन, अंगिरा, अमरावती देवी, बासमती आदि लोग मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम रावेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव में तहसील और ब्लॉक की टीम जांच में जुटी है। मतदाता सूची की काटे गए नामों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम गायब करने का लगाया आरोप
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक के कोडरा ग्राम पंचायत के प्रधान पति हरेंद्र यादव ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ तहसील पर पहुंच कर मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। हरेंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारियों की मिलीभगत से बीएलओ की ओर से दी गई सूची को बदल दिया गया है। एसडीएम बागीश शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed