फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Naib Tehsildar became victim of honey trap in azamgarh

Azamgarh: हनी ट्रैप के शिकार हुए नायब तहसीलदार, धमकी मिलने पर दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 09 Feb 2024 12:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Feb 2024 12:36 AM IST
सार

नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पांच फरवरी को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक नंबर से हेलो लिख कर आया। दो अन्य नंबरों से धमकी भरा व्हाट्सएप मेसेज आने लगा। उन्होंने शहर कोतवाली में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Naib Tehsildar became victim of honey trap in azamgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ की सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार हनी ट्रैप के शिकार हो गए हैं। इसको लेकर सीबीआई आफिसर के नाम से फोन आने पर नायब तहसीलदार ने शहर कोतवाली में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। तहरीर में नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पांच फरवरी को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक नंबर से हेलो लिख कर आया।

विज्ञापन


जब उन्होंने कौन लिखा तो वीडियो कॉल आ गया। इसमें एक निर्वस्त्र लड़की दिखाई दे रही थी। इसके बाद कुछ और मैसेज व वीडियो कॉल आए। कॉल करने वाली लड़की ने अपना नाम पूजा बताया। तीन बार कॉल आने पर कुछ गलत होने का संदेह हुआ तो उस नंबर को ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


इस पर दो अन्य नंबरों से धमकी भरा व्हाट्सएप मेसेज आने लगा। इसमें एक वीडियो भेजा गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी गई। कोई जवाब देने के बजाए उन्होंने दोनों नंबरों को भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद अगले दिन छह फरवरी को एक अन्य नंबर से कॉल आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई आफिसर बताया और धमकी भरे अंदाज में कहा कि एक महिला ने तुम्हारे खिलाफ गलत काम करने का आरोप लगाया है और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। इसके साथ ही महिला ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। इसके बाद नायब तहसीलदार ने शहर कोतवाली में तीन नंबरों पर आईटी एक्ट में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
 

ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से कोई मुझे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा था। वीडियो कॉल पर अश्लील फोटो आ रही थी और सीबीआई आफिसर के नाम आई कॉल में मुकदमा दर्ज होने और वीडियो वायरल होने की बात कही गई। इस पर शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। - नीरज कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed