फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   nagpanchami festival today

नागपंचमी का पर्व आज, शिवमंदिरों में तैयारियां पूर्ण

Thu, 12 Aug 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
nagpanchami festival today
आजमगढ़। हिंदू धर्म में नाग पंचमी का खास महत्व है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस वर्ष नाग पंचमी 13 अगस्त को मनाई जाएगी। श्रावण माह की पंचमी तिथि को नाग देवता के पूजन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

नाग पंचमी श्रावण मास की शुक्ल पक्ष पंचमी को मनाया जाता है। मान्यता है कि सर्पों को अर्पित की जाने वाली कोई भी पूजा, नाग देवताओं के समक्ष पहुंच जाता है। इसलिए लोग इस अवसर पर नाग देवताओं के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सर्पों की पूजा करते हैं।
विज्ञापन

जिले में नागपंचमी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शिवमंदिरों को सजाया जा रहा है। नगर क्षेत्र के कई के डीह स्थान पर लगने वाले मेले और चढ़ने वाली कढ़ाईयों के लिए बृहस्पतिवार को ही व्यवस्था कर दी गई। नागपंचमी पर्व को लेकर नगर स्थित विभिन्न शिवमंदिरों में साफ-सफाई कर ली गई है। वहीं नगर के भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर, बौरहवा बाबा सहित महाराजगंज स्थित भैरव धाम, मेहनगर के गौरा गांव स्थित पातालपुरी महामंडलेश्वर आदि स्थानों पर नागपंचमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। शिवमंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्तक है। इसी क्रम में मोहम्मदपुर के रानीपुर रजमो स्थित मां अगवानी के धाम पर नागपंचमी के अवसर पर मेला लगता है। तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन मंदिर परिसर सहित आस-पास सफाई का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed