फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Muslims were made politically untouched in the state: Amir Rashadi

मुसलमानों को प्रदेश में राजनैतिक अछूता बना दिया गया: आमिर रशादी

Sat, 25 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Muslims were made politically untouched in the state: Amir Rashadi
सरायमीर में राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल की एकता रैली। - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। सरायमीर में राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने एकता रैली के जरिए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। यूनाईटेड डेमोक्रेटिक एलायंस (यूडीए) की ओर से आयोजित इस रैली में अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने कहा कि प्रदेश में मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बना दिया गया है। शोषित-वंचित समाज के साथ मिलकर हम प्रदेश में सत्ता का विकल्प देंगे। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब सर्जन व नागरिक एकता पार्टी के अध्यक्ष मो. शमीम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कौंसिल के अध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। विपक्ष के बिखराव और अदूरदर्शिता के चलते भाजपा अभी सत्ता की दौड़ में बनी हुई है। इसके बावजूद उसे हार साफ नजर आ रही है। भाजपा नेता हताशा होकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। आज दलों ने मुसलमानों को राजनीतिक अछूत बना दिया है। उनकी समस्याओं को हल करना तो दूर, अब कोई राजनैतिक दल मुसलमानों का नाम तक नहीं ले रहे हैं। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब सर्जन ने कहा कि प्रदेश की सियासत में एक नए दौर की शुरूआत हो रही है। वंचित व शोषित समाज के नेतृत्व वाले दलों को साथ लाया जाएगा ताकि वोटों का बिखराव रोककर जनविरोधी व फासीवादी शक्तियों को सत्ता से बेदखल किया जा सके। नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शमीम ने कहा कि हमारे गठबंधन का उद्देश्य धर्म व जातिवाद आदि भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर चलना है। राष्ट्रीय सचिव मुफ्ती गुफरान कासमी, मो. ओबैदुल्लाह कासमी, सैयद आफताब, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग नुरूलहोदा अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन व मुबारक हुसैन, प्रदेश सचिव मतीउद्दीन व जिला प्रभारी शकील अहमद, जिलाध्यक्ष नोमान अहमद व पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. आसिफ ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed