{"_id":"686ac5a9f3b69f008909bb67","slug":"muslim-girl-marries-hindu-boy-in-a-temple-azamgarh-news-c-20-vns1017-1044587-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से मंदिर में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से मंदिर में रचाई शादी
विज्ञापन
अंबारी (आजमगढ़)। फूलपुर तहसील के रम्मौपुर गांव में मुस्लिम युवती तमन्ना ने हिंदू युवक चंदन मौर्य के साथ शनिवार की देर शाम को मंदिर में शादी रचा ली। इतना नहीं, तमन्ना ने अपना नाम बदलकर तनु मौर्य रख लिया है।
फूलपुर तहसील के रम्मौपुर की तमन्ना और गांव का युवक चंदन मौर्य का 3 साल से प्रेम संबंध था। एक साल पहले दोनों ने भाग कर कोर्ट में शादी कर ली थी। 30 मई को दोनों घर से फिर भाग गए। युवती के परिजनों ने दीदारगंज थाना पुलिस से शिकायत की। अलग-अलग धर्म का मामला होने के कारण पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रेमी युगल को 1 जुलाई को पकड़ लिया। प्रेमी युगल ने कोर्ट ने शादी होने की जानकारी देते हुए कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाए। पुलिस ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए दोनों के परिजनों को पाबंद कर दिया। पुलिस ने परिजनों को बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों ने कोर्ट
में शादी कर ली है। युवती तमन्ना ने हिंदू धर्म को स्वीकार करते हुए अपना तनु मौर्या रखकर फूलपुर तहसील के मकसुदिया प्राचीन शिव मंदिर में युवक चंदन मौर्य के साथ हिंदू रीति से शनिवार की देर शाम शादी रचा ली। शादी में युवती के पक्ष से कोई शामिल नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष दीदारगंज राकेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों परिवार एक ही गांव के हैं। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था। शांति कायम रखने के लिए दोनों परिवारों के लोगों को शांति भंग में पाबंद करते हुए चालान भी किया गया था।