फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Murder case against eight

आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Tue, 29 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 29 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Murder case against eight
दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहकैथौली गांव में रविवार रात जमीन विवाद के चलते मायके गई महिला की हत्या के संबंध में उसके भतीजे ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें गांव के आठ लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन



पवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी शबाना (35) पत्नी मो. असगर चार बच्चों की मां थी। पति दुबई रहता है। घर पर वह अपने दो देवरानी, सास, ससुर के साथ रहती थी। शबाना के भाई को बेटा पैदा होने पर जश्न में शामिल होने के लिए वह 26 दिसंबर को डीहकैथौली गांव स्थित मायके आई थी।
विज्ञापन



उसके पिता जानमोहम्मद का गांव के एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद है। रविवार शाम शबाना उसी विवादित स्थल पर सफाई कर रही थी। इससे नाराज विपक्षी रात करीब आठ बजे असलहा लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और घर में घुसकर शबाना को गोली मार दी। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के संबंध में शबाना के भतीजे मोहम्मद मेराज ने तहरीर देकर विपक्ष के शिवम पांडेय, सत्यम पांडेय, दुर्गेश मिश्रा, अखिलेश, मिथिलेश, अमरेश, मधुरेश और मथुरेश पुत्रगण भास्कर मिश्रा को आरोपित किया है। पुलिस इन आठ लोगों के खिलाफ हत्या, दहशत फैलाने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।



लगातार नाते, रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। एसपी ग्रामीण अशोक वर्मा ने बताया कि मौके पर एक प्लाटून पीएसी के अलावा थानों की फोर्स लगाई गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओ दीदारगंज के अलावा फूलपुर, निजामाबाद, सरायमीर और अहरौला की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed