फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Municipal elections will be held under the supervision of 21 zonal and 54 sector magistrates.

Azamgarh News: 21 जोनल और 54 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा निकाय चुनाव

Tue, 09 May 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections will be held under the supervision of 21 zonal and 54 sector magistrates.
जिले के सभी 16 निकायों में सकुशल चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। निकाय चुनाव 21 जोनल मजिस्ट्रेट और 54 सेक्टर मजिस्ट्रेट की देख रेख में कराया जाएगा। इसके साथ ही चार सुपर जोनल की पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा निकायवार निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। निकायों में पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चौकसी बरती जाएगी। इसके लिए पोलिंग बूथों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिले में 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होना है। इसे लेकर उन्हें मेंहनगर व कटघर लालगंज में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। तहसील निजामाबाद व सदर के नगर पंचायत निजामाबाद, सरायमीर, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, मुबारकपुर एवं नगर पंचायत जहानागंज बाजार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, बूढ़नपुर व सगड़ी तहसील के नगर पंचायत अतरौलिया, बूढ़नपुर, नगर पालिका परिषद बिलरियागंज, नगर पंचायत जीयनपुर, अजमतगढ़ एवं महराजगंज में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सुपर जोनल बनाया गया है। वहीं फूलपुर व मार्टीनगंज तहसील के नगर पंचायत फूलपुर, माहुल एवं मार्टीनगंज के सुपर जोनल मजिस्ट्रेट मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह बनाए गए हैं। इस तरह से सभी निकायों को सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 21 जोन और 54 सेक्टर में बांटा गया है। चुनाव में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed