{"_id":"664e481306b1978cd5099d04","slug":"mulayams-daughter-in-law-aparna-yadav-will-participate-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-115699-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: निरहुआ के रोड शो में शामिल होंगी मुलायम की बहू अपर्णा यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: निरहुआ के रोड शो में शामिल होंगी मुलायम की बहू अपर्णा यादव
विज्ञापन
आजमगढ़। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों द्वारा पूरा जोर लगाया जाएगा। इसी क्रम में रोड शो के जरिए विपक्षियों को अपनी ताकत का एहसास कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में कई दिग्गजों के साथ ही फिल्मी सितारों द्वारा रोड शो निकाला जाएगा।
जनपद में यादव मतों की बाहुल्यता को देखते हुए पार्टी ने यहां से यादव नेताओं को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा मुलायम सिंह यादव की बहू और धर्मेंद्र यादव की भयोहू अपर्णा यादव को मैदान में उतारा जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी पार्टी द्वारा निकाले जाने वाले रोड शो में शामिल होंगे।
इसकी जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ श्रीकृष्ण पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को नरौली से निकलकर रोड शो चौक के रास्ते हाफिजपुर चौराहे पर जाकर समाप्त होगा। वहीं सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि रोड शो में मशहूर सिने तारिका अक्षरा सिंह, मनोज टाइगर के साथ ही बालीवुड के एक्शन स्टार सुनील शेट्टी के भी शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक उनका कार्यक्रम फिक्स नहीं हो सका है।