फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mukhtar Ansari: Mafia Mukhtar and Bahubali Ramakant's appearance before VC, next date given due to lawyers' st

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार व बाहुबली रमाकांत की वीसी से हुई पेशी, वकीलों के हड़ताल के चलते मिली अगली तारीख

Wed, 30 Aug 2023 05:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 30 Aug 2023 05:36 PM IST
सार

तरवां थाना के ऐराकला गांव में हुए मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर लगा हुआ है। इस मामले की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रही है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari: Mafia Mukhtar and Bahubali Ramakant's appearance before VC, next date given due to lawyers' st
माफिया मुख्तार अंसारी व बाहुबली विधायक रमाकांत यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी व बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की बुधवार को एक-एक मामलों में जनपद न्यायालय में पेशी थी। दोनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेश हुए। अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते किसी भी मामले में सुनवाई नहीं हो सकी और न्यायाधीश से अगली तारीख दे दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: कौन हैं ये भद्रा, जो इस बार रक्षाबंधन में डाल रही हैं खलल, जानिए- क्या होता है भद्राकाल ?
विज्ञापन

तरवां थाना के ऐराकला गांव में हुए मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर लगा हुआ है। इस मामले की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में चल रही है। बुधवार को इस मामले में तारीख थी। जिसमें माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल से वीसी के माध्यम से न्यायाधीश के समक्ष पेश हुआ। वहीं बाहुबली सपा विधायक रमाकांत यादव की तहबरपुर थाने में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बुधवार को एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में पेशी थी। वे भी फतेहगढ़ जेल से वीसी के माध्यम से कोर्ट के समक्ष पेश हुए। बुधवार को बार कौंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता हड़ताल पर थे। जिसके चलते माफिया मुख्तार व बाहुबली रमाकांत यादव के मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। माफिया मुख्तार मामले में सुनवाई के लिए अब 11 सितंबर की तो बाहुबली रमकांत मामले में छह सितंबर की तिथि सुनवाई के लिए नियत की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed