फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Muhammdpur results of most seats

मुहम्मदपुर में सबसे ज्यादा सीटों का परिणाम घोषित

Mon, 02 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 02 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Muhammdpur results of most seats
वोटों की गिनती की शुरुआत भले ही धीमी रही हो मगर दोपहर होने से पहले ही बीडीसी प्रत्याशियों के परिणाम आने लगे।  शाम छह बजे तक 14 चक्रों की गणना में पल्हना ब्लाक में 35 सीट के परिणाम की घोषणा हो गई थी जबकि मुहम्मदपुर ब्लाक में  12 च्रक में 65 बीडीसी प्रत्याशी विजेता घोषित किए हो चुके थे। रात आठ बजे तक कई चक्रों की गणना में 1526 बीडीसी प्रत्याशियों के सिर पर जीत का सेहरा बंध चुका था।
विज्ञापन


सुबह 10 से 12 बजे के बीच अतरौलिया ब्लाक में सात चरण के वोटों की गिनती हो चुकी थी जबकि कोयलसा, तहबरपुर और मिर्जापुर में सिर्फ चक्रों तक गणना हुई। इस बीच सबसे ज्यादा बीडीसी पदों का परिणाम अहरौला ब्लाक में आया। शाम छह बजे तक मिर्जापुर में दो और तरवां में चार चक्रों की गिनती के बाद भी कोई परिणाम सामने नहीं आ सका।
विज्ञापन


सभी ब्लाकों में हुई चक्रवार गणना में  सुबह 11 बजे तक 215 बीडीसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच मतगणना ने तेजी पकड़ी। सबसे ज्यादा आठ चक्रों की गणना पल्हना ब्लाक तो सबसे कम चार चक्रों की गणना मेहनगर, मिर्जापुर, पवई, बिलरियागंज और पल्हनी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 40 बीडीसी परिणामों की घोषणा सठियांव ब्लाक में और सबसे कम चार सीटों का परिणाम मिर्जापुर में आया। इस तरह दो बजे तक कुल 412 बीडीसी प्रत्याशियों का फैसला आया चुका था। दो बजे से  शाम चार बजे के बीच मतगणना में तेजी बरकरार रही। इस दौरान सबसे ज्यादा 11 चक्रों की गणना तरवां ब्लाक में हुई।

सबसे कम पांच चक्रों की गणना बिलरियागंज में हुई। सबसे ज्यादा 66 सीटों का फैसला सठियांव ब्लाक में तो सबसे कम 14 सीटों का फैसला मिर्जापुर ब्लाक में आया। इसी बीच सभी ब्लाकों में कुल 774 बीडीसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। शाम चार से छह बजे के बीच वोटों की गिनती ने तेजी पकड़ी।

इस बीच सबसे ज्यादा 14 चक्रों की गणना पल्हना ब्लाक में हुई। सबसे कम सात-सात चक्रों की गणना पवई और मिर्जापुर में हुई। जबकि सबसे ज्यादा 92 सीटों का फैसला सठियांव ब्लाक में और सबसे कम 32 सीटों का परिणाम मिर्जापुर में आया।


सबसे पहले सहजेरपुर तो सबसे देर से आया देवारा हरखपुरा का परिणाम : पिछले कई दिनों से करवटें बदल कर रात गुजार रहे प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा रविवार की सुबह 10 बजे से खुलने लगा। सबसे पहले क्षेत्र पंचायत की एक एक सीटों के परिणाम का घोषणा होने लगी।

सबसे पहला परिणाम सुबह 10 बजे फूलपुर ब्लाक की सहजेरपुर बीडीसी सीट का फैसला आया। फिर महराजगंज में पहले परिणाम देवारा हरखपुरा सीट की घोषणा हुई। लालगंज में टीकरगाढ़ क्षेत्र पंचायत सीट पर 11.20 बजे, पल्हना की हथौटा सीट का 11 बजे, पल्हनी की चंडेश्वर सीट का 11.30 बजे, तरवां की भगवानपुर सीट का एक बजे, ठेकमा विकास खंड की बरदह सीट का 12 बजे, मेहनगर की गौरा सीट का परिणाम 11.55 बजे आया।


मार्टीनगंज की आमगांव सीट का 11.30 बजे, फूलपुर की सहजेरपुर सीट का 10 बजे, पवई की पवई सीट का 12.15 बजे, अहरौला की मिश्रौली सीट का 10.30 बजे, महराजगंज की देवारा हरखपुरा सीट का 1.30 बजे, मिर्जापुर की खुटहना सीट का एक बजे, तहबरपुर की टीकापुर सीट का 12.30 बजे, सठियांव की चकसिक्ठी सीट का 11.45 बजे, बिलरियागंज की दुबहन बुजुर्ग सीट का 11 बजे, जहानागंज की सिमरौल सीट से विजेता की घोषणा 10.30 बजे की गई। इसी तरह हरैया की बनियापार सीट का 11.45 बजे, अजमतगढ़ की जमसर सीट का 12 बजे, कोयलसा की सिकहुला सीट का 12 बजे, अतरौलिया की मकरहां सीट का 10.30 बजे, रानी की सराय के अनौरा सीट का 11 बजे और मुहम्मदपुर ब्लाक के जमालपुर बेलखरा क्षेत्र पंचायत सीट के लिए 11 पहले परिणाम घोषित हुए। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य सीटों के परिणाम भी आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed