फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MR's body found hanging in a rented room

किराये के कमरे में फंदे पर लटकता मिला एमआर का शव

Sat, 29 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
MR's body found hanging in a rented room
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहे बलिया निवासी एक एमआर (दवा प्रतिनिधि) ने गमछे के सहारे फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद बलिया निवासी रानू तिवारी एक प्राइवेट दवा कंपनी में बतौर एमआर काम करते थे। वह सिधारी क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार को एमआर का कमरा दिन भर बंद था। शनिवार की सुबह भी कमरा नहीं खुला तो सामने के कमरे में रहने वाले एक वकील को कुछ संदेह हुआ। इसी दौरान रानू का एक मित्र एमआर भी आया। उसने भी दरवाजा पीट कर खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कमरा नहीं खुला। इस पर साथी एमआर ने जब एक झरोखे से अंदर झांका तो अंदर रानू को गमछे के सहारे लटकता देख उसके होश ही उड़ गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह दरवाजा को तोड़ कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed