फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mothers kept a waterless fast for the longevity of their children

Azamgarh News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत

Mon, 15 Sep 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mothers kept a waterless fast for the longevity of their children
16 सगड़ी के बोझिया गांव में जीवित्पुत्रिका व्रत पर पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद
आजमगढ़। जीवित्युत्रिका का पर्व रविवार को जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पूरे दिन महिलाओं ने निराजल व्रत रखा। सुबह मछली का दर्शन कर दान दिया। शाम को गाजे बाजे के साथ मंदिरों, घाटों पर पूजन-अर्चन को महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विधि-विधान से पूजन अर्चन कर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन




जीवित्पुत्रिका का पर्व धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुबह गलियों में विभिन्न बर्तनों में मछलियां लिए बच्चे घूम रहे थे और दर्शन की पुकार लगा रहे थे। महिलाओं ने मछलियों का दर्शन कर दान-दक्षिणा किया। इसके बाद घर की साफ-सफाई कर नहा-धोकर पूरे दिन निराजल व्रत रखा। शाम होते ही हाथों में पूजन की थाली लिए महिलाएं गाजे-बाजे के साथ नगर के गौरीशंकर घाट, सिधारी घाट, अनंतपुरा स्थित गायत्री माता मंदिर सहित नदियों, तालाबों और घाटों पर उमड़ पड़ी। महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत कथा का श्रवण किया और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अपने बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। रानी की सरायः क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका का पर्व श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजन-अर्चन को महिलाओं की भीड़ रही। फूलपुर: नगर और ग्रामीण इलाकों में जीवित्पुत्रिका का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। माताओं ने पूरे दिन निराजल व्रत रखा, मछलियों का दर्शन कर दान दिया। क्षेत्र के शीतला माता मंदिर पवई, शिवालय पोखरा, शिवधाम बेलवाई, मिल्कीपुर सहित अन्य स्थानों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। अंबारी: माहुल नगर के काली चौरा मंदिर पर शाम चार बजे से कस्बे के आलावा पास के गावों की माताओं का आना शुरू हुआ। ये लोग पूजा स्थल पर बनाए गए गोट के पास बैठकर धूप दीप के साथ पूजा अर्चना शुरू कर दिया, जो रात 8 बजे तक चला। माताएं अपने पुत्रों के लंबे जीवन के साथ उनके मंगल और यश्श्वी जीवन के लिए गीत संगीत के साथ भगवान से प्रार्थना किया। व्यवस्थापक सुजीत जायसवाल आशु ने माताओं के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। इसी तरह अंबारी ,पूरामया पाण्डेय,गनवारा,निजामपुर, ओरिल, फरीदपुर, दखिनगावां, पल्थी, दीदारगंज, खांजहापुर आदि गावों में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed