फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother's allegation: Police had given notice of taking action 24 hours after the disappearance.

Azamgarh News: मां का आरोप - गुमशुदगी के 24 घंटे बाद पुलिस ने कार्रवाई करने का दिया था हवाला

Fri, 26 Sep 2025 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:18 AM IST
सार

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय शाजेब की हत्या से इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद 24 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Mother's allegation: Police had given notice of taking action 24 hours after the disappearance.

विस्तार

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला मोहल्ले में बृहस्पतिवार को एक दिन पूर्व लापता हुए सात वर्षीय मासूम की हत्या से परिवार में मातम छा गया। मासूम की मां बिलख-बिलखकर रो रही थी। बस यही कह रहीं कि बेटा बोलता था कि मां मैं पढ़कर कामयाब बनूंगा। इस तरह बेटे की हत्या हो जाएगी इसका अंदाजा भी नहीं था। वहीं, मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत की तो पुलिस ने 24 घंटे बाद कार्रवाई होने का हवाला देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक शाजेब तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह कक्षा एक का छात्र था। उसकी मां जैस्मिन खातून ने रोते हुए बताया कि जब उनका बेटा गायब हुआ तो वह लोग सिधारी थाने पर शिकायत करने के लिए गए। पुलिस ने वहां यह कह कर घर भेज दिया कि इस मामले में 24 घंटे बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजन निराश होकर घर लौट आए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस भी उनके बेटे की तलाश नहीं की और 24 घंटे होने का इंतजार करती रही। यदि पुलिस सक्रिय होती तो उनके बेटे की हत्या नहीं होती। मां ने बताया कि मेरा बेटा शाजेब पढ़ाई में अपनी कक्षा में वह टॉपर था। उसने सरकार से गुहार लगाई कि हत्या करने वाले का घर गिराया जाए। उसके पूरे परिवार वालों ने मिलकर बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed