फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother and son were hanged for the car

कार के लिए फंदे में लटका दिया था मां-बेटे को

Wed, 27 May 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Mother and son were hanged for the car
आजमगढ़। दहेज में कार न मिलने के विवाद में ससुरालियों ने गुंजन यादव और उसके 11 माह के बेटे आर्यन की हत्या कर दी और दोनों की लाश को एक ही फंदे में लटका दिया था। जांच में इसका खुलासा होने पर पुलिस ने पति विकास यादव, ससुर रामअचल यादव और सास प्रमिला देवी को पाल्थी बाजार के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के धरहरा गांव की है। वारदात 24 मई को हुई थी।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक 24 मई को धौरहरा गांव निवासी गुंजन देवी और उसके 11 माह के बेटे आर्यन की लाश घर में एक ही फंदे से लटकती मिली थी। घटना के संबंध में गुंजन के भाई जौनपुर जिले के खुटहन थाने के बनुआडीह गांव निवासी अनिल यादव पुत्र श्रीचंद यादव ने दहेज के लिए बहन और भांजे की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज छानबीन शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। जांच के दौरान पता चला कि विकास यादव और गुंजन की शादी के बाद से ही दहेज में कार की मांग करते हुए झगड़ा हो रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत भी हुई थी। पुलिस जांच और सबूत के आधार पर बुधवार को पल्थी बाजार के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed