फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mother and son stun after drinking cold drink

कोल्ड ड्रिंक पीने से मां और बेटा अचेत

Sat, 28 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mother and son stun after drinking cold drink
अहरौला। थाना क्षेत्र के सकटपुर गांव में शनिवार की दोपहर कोल्ड ड्रिंक पीने से रिंकू गौड (30) और उनकी मां सुशीला देवी (65) बेहोश हो गए। दोनों लोगों को आनन-फानन में एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों की हालत को देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिंकू गौड की पत्नी मीरा देवी का कहना है कि दोपहर में एक व्यक्ति बाइक से उनके घर कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा था और वह घर के लोगों को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दबाव बनाने लगा। उस आदमी ने कोल्ड ड्रिंक अच्छी क्वालिटी का बताया। परिवार के तीनों लोगों को कोल्ड ड्रिंक दिया गया। जिस पर हमारी सास सुशीला देवी और हमारे पति रिंकू गौर कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर लिया। पांच मिनट बाद दोनों लोग अचेत हो गए। मीरा देवी का कहना है उसने नहीं पिया था जिससे उसे कोई परेशानी नहीं हुई। पति और सास के हालत देखकर मैंने शोर मचा दिया जिस पर कोल्ड ड्रिंक लेकर आया अपरिचित व्यक्ति बाइक पर बैठकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद हल्का के लेखपाल दिवाकर मिश्रा के द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के द्वारा दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां सीएससी के डॉक्टरों ने दोनों लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है फिलहाल दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed