फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mosques were filled with Nmajion

नमाजियों से भरी रहीं मस्जिदें

Sat, 20 Jun 2015 12:35 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mosques were filled with Nmajion
रमजान की शुरुआत का उत्साह तो रहता ही है लेकिन जुमे से शुरुआत होने के कारण इसकी अहमियत और बढ़ गई  है। बड़े बूढ़ों के साथ बच्चे भी रोजा रखने और पहले ही रोजा को जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर काफी उत्साहित थे। आम दिनों में             खाली रहने वाली मस्जिदें भी                आज नमाजियों से भरी नजर आईं।
विज्ञापन

मस्जिद में जगह पाने के लिए लोग समय से पहले ही घर से मस्जिदों की तरफ निकल पड़े। काफी गर्मी होने के बावजूद रोजेदारों में नमाज को लेकर काफी जज्बा दिखा। जिसकी वजह से बच्चे, बूढ़े, नौजवानों से नगर क्षेत्र की सभी मस्जिदें खचाखच भरी हुई थीं। माहे रमजान का पहला दिन जुमा से शुरू होने से रोजेदारों में काफी खुशी का माहौल रहा। सुबह से ही बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी जुमे की नमाज की तैयारी में जुटे रहे। नहाने के बाद इत्र लगाकर नमाज के लिए बच्चे अपने                वालिद के साथ मस्जिद में पहुंच गए थे। नमाज शुरू होने से पहले चार रकात सुन्नत पढ़ा। खूतबा सुना और फिर दो रकात जुमे की नमाज जमात के साथ सभी ने पढ़ा। नमाज के बाद चार रकात सुन्नत पढ़ कर नमाज पूरी की। इस दौरान गर्मी होने के बावजूद रोजेदारों के चेहरे पर नूर झलक रहा था। इबादत के आगे गर्मी का कोई असर नहीं रहा।
विज्ञापन

पुरानी कोतवाली स्थित जामा मस्जिद, दलालघाट की मस्जिद, पहाड़पुर एक मीनारा मस्जिद, तकिया स्थित मस्जिद, बागमीरपेटू की मस्जिद, कटरा की मस्जिद, फराशटोला की मस्जिद, बरदका की मस्जिद, टेढिय़ा मस्जिद, बाजबहादुर की मस्जिद, राजा साहब किला की मस्जिद, सिधारी स्थित मस्जिद में पढ़ी गई। जो रोजदार नमाजियों से खचाखच  भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed