{"_id":"5eff5d0d8ebc3e433324cf64","slug":"more-than-24-close-to-mukhtar-in-azamgarh-reward-declared-on-two-azamgarh-news-vns533762599","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में मुख्तार के 24 से अधिक करीबी, दो पर इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में मुख्तार के 24 से अधिक करीबी, दो पर इनाम घोषित
विज्ञापन
आजमगढ़। विधायक मुख्तार के करीबियों पर पुलिस की पैनी नजर है। अब तक 24 से अधिक करीबियों को चिन्हित किया जा चुका है और इनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। दो करीबी पर इनाम घोषित ईनामियां घोषित किए जा चुके है तो वहीं आधा दर्जन भर करीबियों के असलहा लाइसेंस निरस्त कर जब्त करने की कवायद भी जारी है। शहर क्षेत्र में भी मुख्तार के कई करीबियों के होने की चर्चा जोरों पर है, जिन पर पुलिस अपनी पैनी नजर रखे हुए है।
शासन से मुख्तार के किले को पूरी तरह से ढहाने का फरमान जारी हो गया है। इसके बाद से ही पुलिस महकमा पूरी तरह से सक्रिय है। मुख्तार के करीबियों की शिनाख्त जहां जोरशोर से की जा रही है तो वहीं पूरी तरह से चिन्हित हो चुके करीबियों पर गाज भी गिरने लगी है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार को मुख्तार के दो करीबियों सोनू नट व अब्दुल हक पर ईनाम की घोषणा भी की गई है। हालांकि सीओ सदर मो. अकमल अभी सिर्फ सोनू नट पर 25 हजार के ईनाम घोषित किए जाने की पुष्टि कर रहे है। वहीं दो दर्जन से अधिक मुख्तार समर्थक लगभग चिन्हित हो चुके है और इन पर कार्रवाई का निर्देश भी संबंधित थाना प्रभारियों व सीओ सर्किल को दिया जा चुका है। पुलिस की सक्रियता के बाद मुख्तार के करीबियों में हड़कंप मच गया है और वे अंडरग्राउंड होने लगे है। मुख्तार का साम्राज्य पूरी तरह से नष्ट करने की योजना पुलिस महकमा बना चुका है। सूत्रों की माने तो शहर क्षेत्र में ही आधा दर्जन से अधिक मुख्तार करीबियों की पहचान हो चुकी है। वहीं आठ ऐसे लोग चिन्हित किए जा चुके है जो मुख्तार समर्थक है और आजमगढ़ जिले के होते हुए भी गाजीपुर से शस्त्र लाइसेंस बनवाये है, जिसका प्रयोग मुख्तार गैंग के लिए होता है। इन असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की कवायद भी चल रही है और लाइसेंस निरस्त करने के बाद उन्हें जब्त भी कर लिया जाएगा।
तीन दिनों से जारी है कार्रवाई
मुख्तार केे करीबियों पर कार्रवाई में काफी तेजी आ गई है। तीन दिनों से पुलिस व प्रशासनिक महकमा करीबियों पर कार्रवाई में जुटा हुआ है। बुधवार को सीओ सदर मो. अकमल व एसडीएम सदर रावेंद्र सिंह ने दो समर्थकों के घर छापेमारी कर चार की संख्या में चार पहिया वाहनों को जब्त किया था तो वहीं गुरूवार को एसडीएम सदर ने सिकठी शाह मोहम्मदपुर गांव में मुख्तार के करीबी द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे हो जेसीबी लगा कर हटवाया गया। इतना ही नहीं एक अन्य करीबी के भट्ठे पर बंधक बनाए गए मजदूरों को मुक्त भी कराया गया।
विज्ञापन
पशुतस्करी में गिरफ्तार है ईनामियां घोषित सोनू का पिता
पुलिस द्वारा शुक्रवार को ईनामियां घोषित सोनू नट पशु तस्करी में लिप्त है। इसके पिता जहीर नट मुख्तार के करीबियों में बताए जाते है। पिता-पुत्र के खिलाफ गैंगेस्टर में कार्रवाई की गई है। जहीर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और सोनू नट फरार चल रहा है। जिसके चलते ही सोनू पर 25 हजार का ईनाम घोषित हुआ है।
मुख्तार के करीबियों पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा चुका है। करीबियों के चिन्हिकरण के साथ ही कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। इसी के तहत कुछ फरार करीबियों पर ईनाम भी घोषित हुआ है। जल्द ही मुख्तार के सभीश करीबी चिन्हित कर लिए जाएंगे और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। - मो. अकमल, सीओ सदर, आजमगढ़।