फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   More revenue related cases came on Thana Diwas

Azamgarh News: थाना दिवस पर राजस्व के ज्यादा आए मामले

Sun, 15 Jun 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
More revenue related cases came on Thana Diwas
आजमगढ़। जिले के विभिन्न थानों पर शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जहां अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण किया। सगड़ीः जीयनपुर कोतवाली परिसर मेंएसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस में 12 प्रार्थना-पत्र आए, जिसमें तीन का मौक़े पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा राजस्व 11 और पुलिस विभाग का एक प्रार्थना-पत्र आया। जिसमें दो राजस्व और एक पुलिस विभाग का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह, एसआई संतोष सिंह, रामगोपाल मौर्य,अजय यादव, अबुल हसन, विनीत कुमार, सूर्यदेव आदि लोग मौजूद थे। फूलपुरः कोतवाली परिसर में थाना दिवस मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। थाना दिवस में 13 प्रार्थना-पत्र आए, लेकिन एक मामले का भी निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

ज्यादातर मामले जमीन के विवाद के थे। आठ राजस्व और पांच पुलिस से संबंधित थे। इस मौके पर एसडीएम संतरंजन, कोतवाल सच्चिदानंद, राजस्व निरीक्षक सहित लेखपाल मौजूद रहे। देवगांवः कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में 20 प्रार्थना-पत्र आए। लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। अध्यक्षता नायब तहसीलदार मनोज कुमार गिरि ने कियाा। निजामाबादः थाना समाधान दिवस क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल की अध्यक्षता में हुआ। कुल 18 प्रार्थना-पत्र आए। जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। दो मामलों में टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed