फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   more 2 cases on Kalim, including hundreds

कलीम समेत सैकड़ों पर और 2 केस

Mon, 30 Apr 2018 12:09 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
more 2 cases on Kalim, including hundreds
सरायमीर बाजार में रविवार को तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरायमीर थाना और बाजार में शनिवार को हुई हिंसक घटना और बवाल के संबंध में शनिवार की देर शाम कस्बे के ठठेरी बाजार निवासी छोटे लाल की तहरीर पर आगजनी और विरोध पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज है। इसमें कलीम जामई, मुमताज, नदीम समेत नौ लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात को आरोपित किया गया है। वहीं   यासिर की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की हैं। जिसमें एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष कलीम जामई समेत सैकड़ों अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन



सोशल साइट पर अभद्र धार्मिक टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की मांग करते हुए शनिवार को एआईएमआईएम नेता के नेतृत्व में समुदाय विशेष के लोगों ने सरायमीर बाजार बंद कराते हुए थाने को घेर लिया था। अचानक थाने पर पथराव कर दिया गया था। जिसमें एसडीएम सहित कई पुलिसवाले घायल हो गए। साथ ही एक दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे।
विज्ञापन


उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। उपद्रवियों ने दूसरे समुदाय के लोगों को पीटने और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस बूथ में आग लगा दी थी। एक घर में छिपे 15 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने मामले में कस्बा प्रभारी दरोगा पारसनाथ यादव की तहरीर पर कलीम जामई सहित 32 लोगों को नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को ठठेरी बाजार निवासी छोटे लाल की तहरीर पर आगजनी और विरोध पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की। इसमें कलीम जामई, मुमताज, नदीम, नेसार, शाहबाज, आदिल, दिलशाद, बेलाल, सलमान आदि नौ लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात को आरोपित किया गया है। वहीं यासिर की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष कलीम जामई समेत सैकड़ों अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।


सभीपर तोफोड़, मारपीट और माहौल बिगाड़ने संबंधी धाराएं लगाई हैं। पुलिस की ओर सा जांच के बाद आज्ञात लोगों का नाम का खुलासा किया जाएगा। आने वाले दिनों कस्बे का माहौल खराब करने वाले परेशानी बढ़ने वाली है।  


कलीम जामई की ओर से फेसबुक पर चेतावनी देने की जानकारी शनिवार को हुई। यदि इसकी जानकारी शुक्रवार को ही मिल गई होती तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया होगा। किसी भी कीमत पर कस्बे का माहौल खराब करने वालों बख्शा नहीं जाएगा।
रामनरेश यादव, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed