फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Money collected from customers and not deposited in the company

Azamgarh News: ग्राहकों से पैसे वसूलकर कंपनी में नहीं किया जमा

Sat, 20 Jul 2024 04:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Money collected from customers and not deposited in the company
आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने नगर कोतवाली में अपने ही एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने उक्त कर्मचारी के ऊपर ग्राहकों से पैसा लेकर उसे कंपनी में जमा न करके खर्च करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी शाखा में कार्यरत कर्मचारी अजय कुमार प्रजापति, जो वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपपुर सरैया गांव का निवासी है, के द्वारा ग्राहकों से लिए गए पैसे की वसूली की जाती है। उसके द्वारा कम्पनी के ग्राहकों से किस्त की वसूली 70550 रुपये वसूल कर कंपनी में जमा न कर स्वयं के उपयोग खर्च कर दिया गया। जब उपरोक्त धनराशि के बारे में उनसे जमा करने के लिए बोला गया तो 15 दिन का समय मांगा। लेकिन, आज दो माह बीत गए, इनके द्वारा अभी तक मात्र 14000 रुपया जमा किया गया है, शेष धनराशि 56550 रुपया इनके द्वारा देने में आनाकानी की जा रही है। उससे स्पष्ट होता है कि अब नियत खराब हो गई है। इनके इस कृत्य से कम्पनी की वित्तीय साख व ग्राहकों के साथ छल-कपट व विश्वासघात से कम्पनी की छवि खराब हुई है। उन्होंने पुलिस ने उक्त मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed