फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Modi will try to break the maze of casteism with nationalism

Azamgarh News: राष्ट्रवाद के तीर से जातिवाद के चक्रव्यूह को तोड़ने की कोशिश करेंगे मोदी

Thu, 16 May 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Modi will try to break the maze of casteism with nationalism
आजमगढ़। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालगंज लोकसभा क्षेत्र के निजामाबाद विधानसभा स्थित गंधुवई मैदान में बृहस्पतिवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनीतिक दलों द्वारा जातिवादी राजनीति का सहारा लेते हुए अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके असर को कम करने के लिए मोदी राष्ट्रवाद का तीर चलाएंगे। ताकि वह विपक्षी दलों द्वारा चलाए जा रहे जातिवादी समीकरण को ध्वस्त कर सकें।
विज्ञापन


जनपद की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज को जीतने के लिए भाजपा जोर लगा रही है। जिसका परिणाम है कि दो महीने के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी जनसभा होने जा रही है। पहली जनसभा उनके द्वारा 10 मार्च को आजमगढ़ लोकसभा की गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के मंदुरी में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

वहीं अब दूसरी जनसभा लालगंज लोकसभा के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के गंधुवई गांव में होने जा रही है। इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हैं। जनसभा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा लालगंज प्रत्याशी नीलम सोनकर और आजमगढ़ के प्रत्याशी और सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पक्ष में हवा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल में जातिवाद की राजनीति काफी हावी है। यादव बाहुल्य आजमगढ़ जनपद में यादव और मुस्लिम वोटरों के जरिए सपा मैदान मारने की फिराक में है। वहीं दलित वोटरों के दम पर बसपा भी पूरे दमखम से मैदान में है। ऐसे में इस जातिवाद के चक्रव्यूह को तोडऩे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रवादी मुद्दों और राममंदिर का मुद्दा उठाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में करने का प्रयास कर सकते हैं। वहीं उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी जनसभा में शामिल होंगे।

आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा क्षेत्र का जातिगत समीकरण
आजमगढ़ लोकसभा ---------- लालगंज लोकसभा
कुल मतदाता- 1868165 ------- कुल मतदाता- 1838882
ब्राह्मण- 6 प्रतिशत ------------ ब्राह्मण 6.2 प्रतिशत
राजपूत- 10.6 प्रतिशत --------- राजपूत- 13 प्रतिशत
भूमिहार- 5.4 प्रतिशत --------- भूमिहार- 2.4 प्रतिशत
वैश्य- 0.2 प्रतिशत ------------ वैश्य- 1.2 प्रतिशत
कायस्थ- 0.2 प्रतिशत ---------- कायस्थ- 0.4 प्रतिशत
मुसलमान- 12.4 प्रतिशत -------- मुस्लिम- 14.6 प्रतिशत
यादव- 24.6 प्रतिशत ---------- यादव- 20.2 प्रतिशत
राजभर- 1.6 प्रतिशत ----------- राजभर - 6 प्रतिशत
नोनिया- 2.2 प्रतिशत ----------- नोनिया- 2 प्रतिशत
कुर्मी - 6.6 प्रतिशत ------------ कुर्मी- 4.8 प्रतिशत
कहार- 1.2 प्रतिशत ------------ मल्लाह- 3 प्रतिशत
पाल- 1.4 प्रतिशत ------------- कहार- 1.4 प्रतिशत
मल्लाह- 3.4 प्रतिशत ----------- पाल- 1.6 प्रतिशत
दलित- 20.4 प्रतिशत-------------सैंथवार- 0.4 प्रतिशत
पासी- 4.2 प्रतिशत ---------------दलित- 13 प्रतिशत
धोबी- 2.6 प्रतिशत----------------पासी- 4.4 प्रतिशत
अन्य- 5.6 प्रतिशत ---------------अन्य- 5.4 प्रतिशत
000
आजमगढ़ में पांच और लालगंज में पांच विधानसभाएं हैं
आजमगढ़। जनपद में कुल 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमें पांच विधानसभाएं आजमगढ़ और पांच विधानसभाएं लालगंज लोकसभा क्षेत्र में आती हैं। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सदर, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर और मेंहनगर विधानसभाएं शामिल हैं। जबकि लालगंज लोकसभा क्षेत्र में लालगंज, दीदारगंज, निजामाबाद, फूलपुर-पवई और अतरौलिया विधानसभा आती हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सभी 10 विधानसभाओं पर सपा का कब्जा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed