फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mobilized traders in protest of the attack

जानलेवा हमले के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी

Fri, 27 Apr 2018 12:02 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mobilized traders in protest of the attack
protest
अतरौलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित शोरूम अधिष्ठाता नवनीत जायसवाल पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में गुरुवार को व्यापारी लामबंद हो गए। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी, वहीं व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए थाना प्रभारी से सुरक्षा की गुहार लगाई। व्यापारियों की मांग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



बुधवार देर शाम व्यापारी के प्रतिष्ठान के सामने बदमाशों ने हवाई फायरिंग किया और घर के अंदर चेतावनी पत्र भी फेंका था। एसओ राकेश कुमार ने कहा कि फुटेज के माध्यम से अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन


जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे। सर्राफा बाजार, गोला क्षेत्र, गोविंद तिराहा, जायसवाल त्रिमुहानी, सदर बाजार, रामबरन चौक, बब्बर चौक आदि स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन सुभाष चंद जायसवाल, पूर्व चेयरमैन रामचंद्र जायसवाल, विवेक कुमार जायसवाल, राजेश कुमार अग्रहरि, अमित कुमार जयसवाल, रिंकू मोदनवाल, सुमित कुमार गुप्ता, विक्की, दिलीप बरनवाल, बृजेश कुमार, अरविंद कुमार अग्रहरि, अजय कुमार गुप्ता आदि रहे।

वहीं  नगर पंचायत अतरौलिया के रहने वाले रेडीमेड कपड़ों के बड़े व्यापारी नवनीत जायसवाल की दुकान के बाहर बुधवार की रात करीब नौ बजे हवाई फायर कर पर्ची फेंककर फरार होने वाले बदमाशों का पुलिस दूसरे दिन गुरुवार तक कोई पता नहीं लगा सकी।



घटना के संबंध में व्यवसाई की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फोटो के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed