फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   mnrega works will be started from 21 in azamgarh

आजमगढ़ में 21 से शुरू होंगे मनरेगा संबंधी कार्य

Sat, 18 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
mnrega works will be started from 21 in azamgarh
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर जनपद में 21 अप्रैल से हॉटस्पॉट को छोड़कर शेष स्थानों पर मनरेगा संबंधी कार्य शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल शासन की ओर से निर्धारित चुनिंदा क्षेत्रों में ही कार्य कराया जाएगा इस दौरान सावधानी भी रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि शासन ने बाहरी प्रदेशों और जनपदों से भारी मात्रा में पालायित होकर आए मजदूरों और स्थानीय मजदूरों की स्थिति को देखते हुए सभी जनपदों में मनरेगा संबंधित कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। शासन को आशंका है कि तीन मई को लॉक डाउन खुलने के बाद भी भारी संख्या में मजदूर बाहरी प्रदेशों और मेट्रो सिटीज से गांव की ओर रुख कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में उनके सामने जीविकोपार्जन की समस्या होगी। इसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। शासन ने अभी मनरेगा के क्षेत्र में भी कुछ विशेष कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें प्राकृतिक संसाधन और व्यक्तिगत कार्य के साथ ही नदियों से संबंधित कार्य शामिल है। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्य शुरू कराने के दौरान कुछ विशेष सावधानियां भी रखी जाएंगी। सिर्फ एक मीटर कि नहीं बल्कि छह फीट की सामाजिक दूरी मजदूरों के बीच रखी जाएगी। मजदूरों के पास साबुन, पानी, गमछा या मास्क होना अनिवार्य रहेगा। कार्य क्षेत्र के आसपास शराब और पान मसाला पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगा। मजदूरों के चयन में भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। कोई भी मजदूर बीमार, 65 वर्ष से ऊपर या 5 साल के बच्चे वाली महिला से काम नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में सभी वीडियो की बैठक बुलाई गई है। बैठक में जून तक की कार्ययोजना बनाई जाएगी इसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed