{"_id":"64069dd9b6f3b465d20c6164","slug":"mlc-met-martyr-gunners-family-azamgarh-news-c-20-1-93138-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शहीद गनर के परिवार से मिले एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शहीद गनर के परिवार से मिले एमएलसी
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री यशवंत सिंह सोमवार को प्रयागराज के शहीद गनर संदीप निषाद के पैतृक गांव बिसईपुर गांव में परिजनों से मिले। उन्होंने शहीद गनर संदीप निषाद के पिता संतराम निषाद और शहीद के बड़े भाई प्रदीप निषाद से घटना की जानकारी ली। शहीद की पत्नी रीमा की तबीयत का भी हाल जाना।
शहीद के पिता संतराम ने कहा एक ही बेटा कमाने वाला था वह भी चला गया। उन्होंने सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की। एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमसे जो भी सहयोग हो सकेगा किया जाएगा। वैसे सरकार शहीद परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है। पत्रकारों के सवाल पर विजय उस्मान की पत्नी के द्वारा उठाए गए सवाल पर एमएलसी ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाना सबका अधिकार है। लेकिन उसके पीछे कितना गहरा अपराध प्रयागराज में अंजाम दिया गया, जिसमें तीन तीन परिवार खत्म हो गए। आजमगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा था कि अभी शहीद संदीप निषाद के परिजनों से मिलने नहीं जाऊंगा क्योंकि सत्ता पक्ष वोट कि राजनीति का सवाल उठाएगा। इस पर एमएलसी यसवंत सिंह ने कहा कि मानवीय संवेदना होनी चाहिए। उन्हें तो सिर्फ अपना वोट बैंक दिखाई पड़ रहा है अगर वह यहां तक आए थे तो उन्हें एक इंसानियत और विपक्ष के नेता के कर्तव्य के नाते ही यहां पहुंचना चाहिए था। प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ अपराधियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सदन में बोल चुके हैं और आगे आगे देखिए जितने भी अपराधी हैं कानून अपना काम करेगा। इस मौके पर गन्ना विभाग के पूर्व चेयरमैन बालमुकुंद सिंह, भाजपा नेता जिलेदार सिंह, चंचल चौबे, कप्तान सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।