फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   MLA gave cheques to patients of cancer and heart disease

छठ पूजा पर विधायक ने छह लोगों को दी जिंदगी

Sat, 02 Nov 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
MLA gave cheques to patients of cancer and heart disease
गंभीर रोगो से पीड़ित लोगों को प्रदेश सरकास द्घारा सहायता राशि का पत्र देते विधायक संग्राम यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जहां एक तरफ शनिवार को लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुटे थे वहीं दूसरी ओर सपा विधायक डा. संग्राम यादव गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को आर्थिक मदद देकर उन्हें नया जीवन देने की कोशिश की। उन्होंने परानापुर स्थित अपने आवास पर छह विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने हृदय रोग से पीड़ित गजेंदर पट्टी गांव निवासी बाबू राम के पुत्र आठ वर्षीय दिव्यांशु राजभर को 90 हजार, हृदय रोग से पीड़ित भरसारी गांव निवासी राम सकल विश्वकर्मा पुत्र विजयी विश्वकर्मा को एक लाख, कैंसर रोग से पीड़ित भोराजपुर गांव निवासी कल्पू पुत्र हुबई को डेढ़ लाख, कैंसर रोग पीड़ित गोरहरपुर गांव निवासी ओंकार गोंड पुत्र रामहित गोंड को 60 हजार, हृदय रोग से पीड़ित मंगुरगढ़ गांव निवासी इसरावती पत्नी हरीराम को दो लाख और हृदय रोग से पीड़ित लेदौरा गांव निवासी चंद्रजीत यादव पुत्र बालेदीन को 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपना परिवार मानता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed