फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mixer machine fired two workers killed

मिक्सर मशीन पलटी दो मजदूरों की मौत

Thu, 06 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 06 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 Mixer machine fired two workers killed
accident
थाना क्षेत्र के खुम्भादेवरी मोड़ के पास बुधवार की रात करीब दो बजे कंक्रीट मिक्सर मशीन पलट जाने से उस पर सवार दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी मेहनाजपुर में इलाज कराने के बाद सभी घर चले गए। घटना के समय यह लोग देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में निर्माणाधीन मकान का छत ढालकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊ परासिन गांव निवासी राजेंद्र चौहान की कंक्रीट मशीन का जमुखा गांव निवासी सरजू राजभर ठेकेदार है। सरजू के नेतृत्व में उसकेे दो बेटे सहित कई गांव के लोग काम करते हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में निर्माणाधीन मकान का छत लादने के लिए मजदूर मिक्सर मशीन को ट्रैक्टर से जोड़कर ले गए थे। छत की ढलाई करने के बाद वे घर लौट रहे थे। कुछ ट्रैक्टर के इंजन पर बैठे थे। कुछ कंक्रीट मिक्सर मशीन पर सवार थे।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे जैसे ही ट्रैक्टर खुम्भादेवरी मोड़ के समीप पहुंचा कि मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दबकर हरिकेश (35), कर्मदेव (60), सुल्लू (40), लालचंद (50), लहरु (40), अरविंद (25), रामवृक्ष (48) घायल हो गए। जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था होती, हरिकेश और कर्मदेव की मौके पर मौत हो गई। अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज कराने के बाद वे घर चले गए। मृतक कर्मदेव राजभर दो बेटों का पिता था। जबकि हरिकेश राजभर के तीन बेटे हैं। जमुखा गांव में एक साथ दो लोगों की मौत और पांच के घायल होने से कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed