फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mission 2024 Shivpal Yadav can contest Lok Sabha election from Azamgarh

Mission 2024: आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल यादव, भाजपा पर जम कर साधा निशाना

Fri, 16 Jun 2023 04:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Jun 2023 04:41 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बाते करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सपा 2024 के चुनाव में जीत दर्ज करेंगी। 

विज्ञापन
Mission 2024 Shivpal Yadav can contest Lok Sabha election from Azamgarh
आजमगढ़ में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकते हैं। शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे शिवपाल ने बातों-बातों में ऐसा इशारा किया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जम कर हमला बोला। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार होगी और विपक्ष की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


शिवपाल रानी की सराय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव में संदिग्धावस्था में मृत सीआरपीएफ जवान परविंद यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मृत जवान को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हर जरूरी समय पर खड़ा रहने की बात भी कही।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सीएम योगी बोले- बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि परिणाम क्या होगा, पिछली सरकारों पर जमकर बरसे

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल

शिवपाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ में एयरपोर्ट बनाने की सरकार की मंशा ही नहीं है। यही कारण है कि कई बार दावा करने के बाद भी अब तक यहां से उड़ान की शुरुआत नहीं हो सकी है। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जम कर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार वर्तमान में नौ साल के कार्यकाल को बेमिसाल बता रही है। लेकिन, वास्तव में सरकार के पास पांच ऐसे कार्य भी नहीं है, जिसे वह अपने नौ साल के कार्यकाल के दौरान ठीक ढंग से करा सकी है। अतीक अहमद और जीवा हत्याकांडी पर उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि पुलिस अभिरक्षा में पत्रकार व वकील के भेष में आए बदमाशों द्वारा जघन्य हत्या कर दी जा रही है। इसकी आड़ में पत्रकारों व वकीलों को बदनाम  किया जा रहा है।

सरकार हर मामले में पूरी तरह से फेल

उन्होंने भ्रष्टाचार, महंगाई व बिजली की समस्या आदि मुद्दों पर सरकार पर भी घेरा।  कहा कि सरकार हर मामले में पूरी तरह से फेल है। आम जनता को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सपा 2024 के चुनाव में जीत दर्ज करेंगी। केंद्र में निश्चित तौर पर इस बार विपक्ष की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री का फैसला बाद में होगा।

सभी सेक्युलर राजनैतिक दलों से एकजुट होने का आह्वान

शिवपाल ने सभी सेक्युलर राजनैतिक दलों से एकजुट होने का आह्वान भी किया। आजमगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के बाबत पूछे जाने पर कहा कि पार्टी का निर्णय का सम्मान होगा। फिलहाल आजमगढ़ सीट से कौन चुनाव लड़ेगा, यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व को लेना है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का विकास सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed