{"_id":"60f1b7a28ebc3e3b086665ff","slug":"missing-girl-s-body-found-in-river-azamgarh-news-vns600804673","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में उतरायी मिली लापता युवती की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में उतरायी मिली लापता युवती की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के अजगरा मगरवी गांव के पास छोटी सरयू नदी में शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
अजगरा मगरवी गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह गांव के पास से गुजरी छोटी सरयू नदी की तरफ गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने नदी में एक शव उतराया हुआ देखा। ग्रामीणों की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तो मृतका की पहचान 21 वर्षीया सुमन यादव पुत्री मनोज यादव निवासीनी अराजी देवारा नैनीजोर नई बस्ती के रुप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार युवती बृहस्पतिवार की सुबह से लापता थी और वे उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया कि वह फोन कर युवती को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। शिकायत लेकर घर पहुंचने पर परिजन मारपीट पर आमादा हो जाते थे। संभवत: इसी के चलते उसने आत्महत्या किया हो।
नदी में शव मिला है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीएम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजन एक व्यक्ति पर आरोप लगा रहे है। पीएम के बाद मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महेंद्र शुक्ला, सीओ सगड़ी