फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Missing girl dies after being hit by train

Azamgarh News: लापता हुई युवती की ट्रेन से कट कर मौत

Sun, 11 Feb 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Missing girl dies after being hit by train
सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव से लापता हुई युवती का शव शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन पर मिला था। उस समय उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। 24 घंटे बाद पुलिस ने पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दिया, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिजन लापता युवती को अपने स्तर से ही खोजबीन में जुटे थे।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के कटघर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कवायद में जुट गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम हाऊस भेज दी। देर शाम मृतका की पहचान प्रतिभा उर्फ अंतिमा 24 निवासिनी सम्मोपुर थाना सिधारी के रूप में पुलिस ने हुई और परिजनों को सूचना दिया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों के अनुसार आठ फरवरी की रात वह खाना बनाने खाने के बाद सोने चली गई। सुबह होने पर वह घर पर नहीं मिली तो परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन में जुट गए। पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात सूचना देने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। मृतक एक भाई व चार बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed