फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Misdemeanors will be charged with goon act, will be arrested

बलात्कारियों पर लगेगा गुंडा एक्ट, होगी गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Misdemeanors will be charged with goon act, will be arrested
आजमगढ़। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की योजना के तहत पुलिस उन सभी बलात्कार के आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाएगी। जिनकी संलिप्तता रही है। इनकी वजह से गांव या क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। थानों में दर्ज हुए चार साल के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक कुल 1601 केस दर्र्ज है।
विज्ञापन

हाल के दिनों में जिले में हुई घटनाओं पर गौर करें तो छह अक्तूबर की रात मेहनाजपुर थाने के एक गांव में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके मां की हत्या कर दी।, बाद में प्रेमिका को भी मार डाला। अकेले मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बलात्कार की ताबड़तोड़ दो बड़ी घटनाएं हुई। दुष्कर्म के बाद पांच साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दिया। इसी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के लिए आरोपी ने महिला, उसके पति और चार माह के बच्चे की हत्या कर दी। हैदराबाद और उन्नाव में हुई घटना के बाद महिला सुरक्षा के प्रति और कड़ा कदम उठाने पर पुलिस को मजबूर कर दिया। ऐसे में पुलिस ने 2015 से अब तक दर्ज हुए बलात्कार के कुल 1601 मामलों का रिकार्ड जुटाया है। अभिलेखों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा कि दर्ज केस की क्या सच्चाई है। बलात्कार की सही घटनाएं और आरोपियों का रिकार्ड खंगाल रही। सूची बनने के बाद आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस बारे में एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 से अब तक बलात्कार के दर्ज मुकदमों की जांच की जा रही है कि कौन सी घटना वास्तव में सच है। इसकी छंटनी करवाई जा रही। जिनकी संलिप्तता है, उनके खिलाफ गुंडा एक्ट लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी। सजा दिलाने के लिए मुकदमे की नियमित पैरवी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed