{"_id":"6550b913266c1925f6083937","slug":"misdeed-victim-girl-died-during-treatment-in-jaunpur-hospital-also-tried-to-kill-her-by-strangulation-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: दुष्कर्म की शिकार युवती की इलाज के दौरान जौनपुर अस्पताल में हुई मौत, गला दबाकर मारने की कोशिश भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: दुष्कर्म की शिकार युवती की इलाज के दौरान जौनपुर अस्पताल में हुई मौत, गला दबाकर मारने की कोशिश भी की
Sun, 12 Nov 2023 05:08 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 12 Nov 2023 05:08 PM IST
सार
दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ सात नवंबर की देर रात एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया और मृत समझ कर छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र में बीते सात नवंबर की रात एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। विरोध करने पर आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला दबा दिया था। परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराए थे जहां शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ सात नवंबर की देर रात एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया और मृत समझ कर छोड़ कर फरार हो गया। परिजन युवती को इलाज के लिए लेकर जौनपुर अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इस दौरान मृतक के भाई ने थाने पर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दे दिया था। जिसके आधार पर शनिवार को दिन में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था। आरोपी पर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। शनिवार की देर शाम युवती की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतका तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन