फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreants threw a kiosk into the pond, causing losses worth thousands

Azamgarh News: अराजकतत्वों ने पोखरी में गुमटी फेंकी, हजारों का नुकसान

Tue, 09 Dec 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Miscreants threw a kiosk into the pond, causing losses worth thousands
निजामाबाद। डीहवाबारी गांव निवासी संतोष गोड़ की गुमटी को अराजक तत्वों ने पोखरी में फेंक दिया। इससे गुमटी में रखा हजारों के सामान का नुकसान हो गया। पीड़ित ने थाने में अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीहवाबारी गांव निवासी संतोष गोड़ ने ग्रामसभा में पोखरे का आवंटन कराया और मत्स्य पालन करने लगा। इधर एक साल से उसे अराजक तत्व काफी परेशान कर रहे हैं। अराजक बार-बार पोखरे से मछली चोरी कर ले रहे हैं। जिसकी शिकायत वह कई बार थाने पर कर चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पोखरे की देखरेख के लिए उसने गुमटी रखकर खाने-पीने के पैकेट के सामान बेचने लगा। रविवार की रात अराजक तत्वों ने उसकी गुमटी को उठाकर पानी में फेंक दिया और लगभग तीन क्विंटल मछली पोखरी में पकड़ कर चोरी कर लिए। इससे उसको लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना उसने डायल 112 पुलिस को दी। साथ ही निजामाबाद थाने पर प्रार्थना पत्र देखकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed