फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Miscreant listed in top ten killed

टाप टेन अपराधी की गोली मारकर हत्या

Fri, 23 Aug 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Miscreant listed in top ten killed
रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधोरी गांव के पास युवक की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। अंधौरी गांव में शुक्रवार की अपराधी मुनीब यादव की दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाईं जिसमें से एक गोली सिर में लगने से मुनीब की मौत हो गई। मुनीब के बड़े भाई रामसहाय ने रानी की सराय के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सपा नेता इसरार अहमद को नामजद किया है और तीन अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इसरार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के बिट्ठलपुर गांव निवासी मुनीब यादव (40) पुत्र रामबली पेशेवर अपराधी था। वह रानी की सराय थाने के टापटेन अपराधियों की सूची में था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का मुनीब अंधौरी गांव में सड़क के किनारे मकान बनाकर रहता था। उसका एक भाई जिला मुख्यालय पर परिवार के साथ रहता है। जबकि छोटा घर पर अपने परिवार के साथ रहता है। मुनीब यादव अपने अंधौरी वाले मकान के बरामदे में बैठा हुआ था। तभी एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे। दोनों मुनीब के साथ बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी दूसरी बाइक से तीसरा बदमाश पहुंचा और पहुंचते ही असलहा निकालकर मुनीब पर फायर कर दिया। बदमाश की गोली मिस कर गई और मुनीब भागने लगा। इस दौरान पहले से मौजूद दोनों बदमाशों ने उसे पकड़ लिया जबकि तीसरे बदमाश ने दूसरी गोली फायर किया, वह भी मिस हो गई। इसके बाद बदमाश ने तीसरी गोली मुनीब के सिर में सटाकर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह एक बेटा और दो बेटियों का पिता था। घटना को अंजाम देकर बदमाश निजामाबाद की ओर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम जाना। मुनीब के बड़े भाई रामसहाय ने रानी की सराय ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं सपा नेता इसरार अहमद को नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया। इसरार अहमद पर साजिश के तहत हत्या करवाने का आरोप है। पुलिस इस मामले में हत्या, धमकी देने और साजिश रचने की धारा में केस दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। साथ ही पूछताछ के लिए इसरार अहमद को हिरासत में लेकर थाने चली गई। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मुनीब थाने के टॉपटेन बदमाशों की सूची में शामिल था। केस दर्ज कर एक आरोपी इसरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed