फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mirzapur defeated Bareilly and Saharanpur defeated Meerut

Azamgarh News: मिर्जापुर ने बरेली और सहारनपुर ने मेरठ को हराया

Sat, 06 May 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur defeated Bareilly and Saharanpur defeated Meerut
नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सबजूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को कई मैच खेले गए। दूसरे दिन मिर्जापुर ने बरेली व सहारनपुर ने मेरठ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। इसके पुरस्कार वितरण समारोह होगा। दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ उप्र वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच मिर्जापुर व बरेली के बीच खेला गया। इसमें मिर्जापुर ने बरेली को 25-16 व 25-08 के अंतर से हरा दिया। दूसरा मैच सहारनपुर एवं मेरठ के बीच खेला गया। इसमें सहारनपुर ने मेरठ को 25-15 व 25-18 के अंतर मात दिया। तीसरे मैच में प्रयागराज ने अयोध्या को 25-12 एवं 25-17 के अंतर से शिकस्त दिया। चौथा मैच में गोरखपुर बरेली को 25-14 व 25-03 के अंतर से हरा दिया। इसके बाद गोरखपुर स्पोर्ट्स काॅलेज ने सहारनपुर को 25-05 व 25-06 के अंतर से जीत दर्ज किया। प्रतियोगिता में दिव्या वर्मा, देवेंद्र यादव, रविकांत यादव, निलिमा मिश्रा, रामजीत, रामजनम, रफीक, शिवाजीत सिंह आदि निर्णायक रहे। इस मौके पर प्रयागराज के क्रीड़ाधिकारी संदीप गुप्ता, प्रयागराज वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात राय, जिला हैंडबाल सचिव केएम श्रीवास्तव, वॉलीबाल खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह, कबड्डी प्रशिक्षक माया प्रसाद राय, क्रिकेट प्रशिक्षक भूपेंद्रवीर सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक मिथिलेश यादव, हॉकी प्रशिक्षक मों इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed