अतरौलिया। दो दिवसीय हाजी रज्जाक अंसारी मेमोरियल ऑल यूपी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे एवं समाजसेवी गुडलक सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबला मीरपुर और भूलेपुर हंसवर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भूलेपुर ने पहले सर्विस लेने का निर्णय लिया। रोमांचक मुकाबले में मीरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भूलेपुर को 21-18 से पराजित कर जीत हासिल की।
दूसरा मुकाबला बम्हौर और सजनी की टीम के बीच हुआ, जिसमें बम्हौर ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। वहीं, तीसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डीहा और बम्हौर की टीम आमने-सामने रहीं। कड़े संघर्ष वाले इस मैच में बम्हौर ने जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन स्व. दादा नौमी यादव (प्रधान जी) की स्मृति में किया जा रहा है। इस दौरान जितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, नीरज तिवारी, अमित सिंह, गणेश दत्त दुबे, गोपाल यादव, घनश्याम यादव, हैप्पी तिवारी, सुनील यादव, प्रशांत शुक्ला, देवनारायण मिश्र आदि रहे। प्रतियोगिता के आयोजक शमीम अंसारी (पत्रकार) एवं साहुल यादव, संयोजक सुशील मिश्रा तथा कमेंटेटर जैद शेख रहे।