फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minor girl became victim of cyber fraud, 53 thousand rupees stolen by hacking Facebook ID

Azamgarh News: नाबालिग लड़की बनी साइबर ठगी की शिकार, फेसबुक आईडी हैक कर उड़ाए 53 हजार रुपये

Sun, 17 Aug 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Minor girl became victim of cyber fraud, 53 thousand rupees stolen by hacking Facebook ID
मेंहनगर। साइबर ठगों का दायरा बढ़ता जा रहा है। नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की की फेसबुक आईडी हैक कर बैंक खाते से 53,900 रुपये उड़ा लिए गए। पीड़िता निधि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल नंबर 9415680488 से फेसबुक आईडी बनाई गई थी। 11 और 12 अगस्त को साइबर ठगों ने आईडी हैक कर यूनियन बैंक खाते से चार ट्रांजेक्शन करते हुए 53,900 रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने तुरंत मेंहनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। रुपए वापस दिलाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता की तहरीर मिली है। साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड से बचाए गए 40 हजार रुपये, पुलिस की तत्परता से पीड़ितों को मिली राहत
आजमगढ़। साइबर अपराधों पर रोकथाम और पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के लिए पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क लगातार सक्रिय है। इसकी बानगी जिले के दो अलग-अलग थानों से सामने आई, जहां कुल 40 हजार रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए। बरदह निवासी अखिलेश प्रजापति को एक व्यक्ति ने सात मार्च 2025 को फोन कर धमकाया कि उन्होंने गलत साइट से वीडियो देखा है और उन पर मुकदमा दर्ज हो गया है। बचने के लिए पैसे मांगे गए। पीड़ित ने डर के चलते 25,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई गई। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रकम को बैंक में होल्ड कराया। न्यायालय के आदेश पर पीड़ित के खाते में वापस कराया। वहीं दूसरा मामला रौनापार थाने का है। 20वीं वाहिनी पीएसी में नियुक्त अमित यादव ने 14 अगस्त 2025 को अपने मित्र को 15,000 रुपये भेजने की कोशिश की। लेकिन यूपीआई में नाम समान होने के कारण पैसा गलती से दूसरे खाते में चला गया। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। थाना रौनापार साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर रकम को एसबीआई बैंक में होल्ड कराया और खाता धारक से समन्वय कर 15 अगस्त को पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
साइबर फ्रॉड पीड़ित को पुलिस ने लौटाए 24,310 रुपये
सरायमीर। साइबर अपराधों पर रोकथाम और पीड़ितों को राहत पहुंचाने की दिशा में सरायमीर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर निवासी शिवा सिंह से हुई साइबर ठगी में पुलिस ने 24,310 रुपये वापस कराए हैं। पीड़ित ने बताया कि 21 मई 2024 को उन्होंने गूगल पर गाड़ी ट्रांसपोर्टर का नंबर खोजा और संपर्क करने पर 45,000 रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन आरोपी ने वाहन नहीं भेजा और ठगी का शिकार हो गए। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर थाना सरायमीर साइबर हेल्प डेस्क सक्रिय हुई। कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ ने तत्परता दिखाते हुए जांच के दौरान बैंक में होल्ड की गई रकम को सुरक्षित कराया और 14 अगस्त को 24,310 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed