फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minister Omprakash Rajbhar's statement Congress has violated the constitution

Azamgarh News: मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, कांग्रेस ने उड़ाई संविधान की धज्जियां, आपातकाल लोकतंत्र की हत्या

Wed, 25 Jun 2025 04:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Jun 2025 04:42 PM IST
सार

आपातकाल को लेकर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई। आपातकाल ने लोकतंत्र की हत्या की थी। बोले भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या फिर जमीन के अंदर।
 

विज्ञापन
Minister Omprakash Rajbhar's statement Congress has violated the constitution
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार की देर शाम सपा पर जमकर निशाना साधा और आपातकाल को लेकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लागू आपातकाल संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ था और इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा। जब देश संविधान से चलता है, तो संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। लेकिन आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं।
विज्ञापन


नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान के साथ क्या किया था। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन विधायकों के पार्टी से निष्कासित करने पर कहा कि यह सब सिर्फ नाटक है। जिन विधायकों को अब निकाला गया बताया जा रहा है, वे डेढ़ साल पहले ही पार्टी से अलग हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी और भी कई निकाले जाने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का 18 प्रतिशत मुसलमान वोट देता है सपा को और साइकिल के कैरियर पर बैठता है, साइकिल चलाते हैं अखिलेश जी। हम कहते हैं 2027 के चुनाव में यदि आपकी सरकार बनती है तो किसी मुसलमान को साइकिल चलाने के लिए दे दो और आप कैरियर पर बैठो तब पता चलेगा कितना दर्द होता है। 


कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार के 11 और प्रदेश सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रदेश में 800 से अधिक दंगे हुए थे, लेकिन वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था सख्त हुई है। उन्होंने कहा, अब अपराधी और दंगाई या तो जेल के अंदर हैं, या जमीन के नीचे, या ऊपर चले गए हैं। जबकि पहले यह सड़कों पर छुट्टा सांड़ की तरह घूमते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed