{"_id":"6748680c435fb8c7e2075735","slug":"minister-omprakash-rajbhar-becomes-mian-mithu-we-are-not-bjp-s-slaves-but-its-allies-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ओमप्रकाश राजभर बने मियां मिट्ठू : हम भाजपा के गुलाम नहीं उसके सहयोगी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ओमप्रकाश राजभर बने मियां मिट्ठू : हम भाजपा के गुलाम नहीं उसके सहयोगी हैं
Thu, 28 Nov 2024 06:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:24 PM IST
सार
यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर भागीदारी पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी तारीफ के कसीदे पढ़ते नजर आए। बोले कि हमारी मजबूती और ताकत देखकर देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को हमें बुलाना पड़ा। बोले आज भी सोशित वंचित समाज को वोट के लिए प्रयोग किया जाता है। हम भाजपा के सहयोगी हैं गुलाम नहीं।
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अतरौलिया विधानसभा के बहेरा ग्राम सभा में बृहस्पतिवार को भागीदारी पार्टी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपनी तारीफ में खूब कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि हमारी मजबूती और ताकत देखकर देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को हमें बुलाना पड़ा। हमारी ताकत का उदाहरण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बुलाकर 22 मिनट तक बात किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के गुलाम नहीं हैं, उसके सहयोगी हैं। आजादी के 77 साल बीत चुके हैं लेकिन वंचित शोषित समाज को आज भी केवल वोट के लिए प्रयोग किया जाता है। आज हम उनकी भागीदारी मांगने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अब हमें जागना होगा। भागीदारी की लड़ाई भागीदारी पार्टी के साथ मजबूती से लड़ना है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराकर ही हम दम लेंगे। हमने अपने विभाग के अधिकारियों की फौज को जमीन पर उतार दिया है।
विज्ञापन
समस्याओं का निपटारा होगा। हर गांव से 25 लोगों का पात्रता के हिसाब से चयन किया जाएगा। जिन्हें हर तरह की योजना से आच्छादित किया जाएगा। इसका सर्वे चल रहा है। अगर कोई भी अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार करेगा तो उसे तुरंत इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति, भागीदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री महेश चंद्रा, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कन्हैया निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन