फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minister of State inspected Paddy Purchasing Center everything got fine

राज्यमंत्री ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, सबकुछ मिला ठीक

Wed, 20 Jan 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Minister of State inspected Paddy Purchasing Center everything got fine
आजमगढ़। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने बुधवार को धान क्रय केन्द्रों के साथ ही राइस मिलों का निरीक्षण और विभागीय अधिकारियों के साथ धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने चेताया कि धान खरीद शासन की प्राथमिकता में है। अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिया जाए और शासन की योजना को सफल बनाएं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने धान क्रय केन्द्र बिलरियागंज का निरीक्षण किया व्यवस्था पूर्ण पाई गई। आठ किसानों से स्वयं उनके मोबाइल पर वार्ता बी की। किसानों ने बताया कि उन्होंने अपना धान बिलरियागंज केन्द्र पर बेचा है और संस्तुष्ट हैं। इसके बाद राज्य मंत्री ठेकमा ब्लाक के जिवसी स्थित मेसर्स एमएस एग्रो इण्डस्ट्रीज पहुंचे। कुल चार टीमें बनाकर मिल के धान और चावल के स्टाक की गहन जांच कराई। अभिलेखों का परीक्षण किया। इसमें कोई अनियमितता नहीं पाई गई। इसके बाद सर्किट हाउस में धान खरीद की समीक्षा की। आजमगढ़ में संचालित 70 धान क्रय केन्द्रों पर 60 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 56609 एमटी धान की खरीद 13425 किसानों से की गई है। ये लक्ष्य का 94.35 प्रतिशत है। खरीए गए धान के सापेक्ष कुल 9078.88 लाख का भुगतान किसानों को किया गया है। उन्होंने चेताया कि धान खरीद शासन की प्राथमिकता में है। अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिया जाए। इस मौके पर आरएफसी राजेश कुमार उपाध्याय, डिप्टी आरएमओ राजू पटेल, डीएसओ सुनील कुमार पुष्कर, एसडीएम मार्टीनगंज दिनेश मिश्रा, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed