फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Minister of State for Forest told the workers through virtual meeting, help the needy, provide benefits of the government's schemes

वन राज्यमंत्री ने वर्चुअल मीटिंग के जरिये कार्यकर्ताओं से कहा, जरूरतमंदों की मदद करें, सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं

Wed, 10 Jun 2020 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Forest told the workers through virtual meeting, help the needy, provide benefits of the government's schemes
आजमगढ़। भाजयुमो की ओर से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जिला कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इसमें वन राज्यमंत्री अनिल शर्मा कार्यकर्ता से रूबरू हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि कोरोना महामारी में जिस तरह प्रधानमंत्री ने देशहित में फैसला लिया है वह अद्वितीय है। कार्यकर्ता अपने सेक्टर, बूथ और अपने आस-पड़ोस में रहने वाले जरूरतमंदों की मदद करें और उन तक सरकार की योजनाओं तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करें।
विज्ञापन

संयोजक और भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र ने कहा कि लॉकडाउन में पूरे जनपद में भाजयुमो कार्यकर्ता ने अपने स्तर से आम जनमानस की मदद की है। प्रवासियों के समक्ष जीवन यापन की समस्याएं हैं। ऐसे प्रवासी मजदूरों को सरकार की योजनाओं से आच्छादित कराना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम हमें करना है। वर्तमान में योजनाबद्ध तरीके से लोगों में मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया जा रहा है ताकि इस महामारी के दौर में लोगों को जागरूक किया जा सके। संचालन संतोष पांडेय ने किया। एकलव्य पांडेय, अंकुर राय, चन्द्रपाल सिंह, श्रीप्रकाश सिंह एसपी, शिवम मिश्रा, वरूण मिश्र, पप्पू चौहान, अभिनव श्रीवास्तव, कमल शुक्ला समेत 180 से अधिक लोग वर्चुअल मीटिंग का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed