फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Middle-aged person killed in road accident, another injured

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, एक अन्य घायल

Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged person killed in road accident, another injured
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां एक की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाते समय घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के महावतगढ़ गांव निवासी सुक्खू यादव (55) पुत्र रामबली यादव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के ही परशुराम पांडेय (40) पुत्र सौदागर पांडेय के साथ बाइक से जीयनपुर आ रहे थे। अभी वे चंगईपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से दोनों घायल हो गए। हादसे में बाद ट्रैक्टर चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को सूचना देने के साथ ही दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल पर डॉक्टरों ने सुक्खू की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सुक्खू तीन पुत्र और एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुत्र मुकेश ने घटना के बाबत अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल परशुराम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed