फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Middle aged man murdered by slitting his throat in azamgarh

UP: खून से लथपथ पड़ी पति की लाश देख पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन, खाना लेकर कमरे में पहुंची थी

Tue, 26 Nov 2024 06:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 26 Nov 2024 06:50 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में कमरे में सो रहे अधेड़ का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। आरोप है कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Middle aged man murdered by slitting his throat in azamgarh
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ पर एक घर के कमरे में अधेड़ का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी मुताबिक रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ निवासी मणिलाल यादव (55) सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य भी खाना खाने के बाद घर से चंद कदम की दूरी पर स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर जब मणिलाल की पत्नी खाना देने के लिए घर में गईं तो कमरे में बंद ताला गायब था। जब वह अंदर गईं तो मणिलाल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि एक घर में शव मिलने की सूचना मिली है। सीओ सिटी व अन्य अधिकारी मौके पर गए हुए हैं। अब वहां जाने के बाद ही कुछ पता चलेगा कि पूरा मामला क्या है।

Trending Videos

एक सप्ताह पूर्व घर से लापता हुए थे मणिलाल

सोनवारा मोड़ निवासी मणिलाल के पुत्र रवि यादव ने बताया कि उनके पिता मणिलाल पिछले सप्ताह रविवार को घर से निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं आए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस एक सप्ताह बाद सोमवार को उनके पिता को ढूंढकर लाई। बताया कि जब से वह घर आए थे तब से मानसिक रूप से परेशान थे। रवि ने बताया कि सोमवार को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। वह कहीं फिर से गायब न हो जाएं इसलिए उनके कमरे में बाहर से ताला बंद कर दूसरे घर में सोने चले गए। बताया कि जब उनकी मां मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे खाना देने के लिए घर में गईं तो कमरे का ताला गायब था। इसके बाद वह कमरे में गई तो वहां का दृश्य देखकर हतप्रभ रही गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed