{"_id":"5e5ea0cc8ebc3ec7565ef984","slug":"merchants-surrounded-fsda-officials-who-reached-raid-azamgarh-news-vns514105986","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी करने पहुंचे एफएसडीए के अधिकारियों को व्यापारियों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी करने पहुंचे एफएसडीए के अधिकारियों को व्यापारियों ने घेरा
विज्ञापन
अतरौलिया में दुकान से खाद्य सामाग्रियों का नमूना लेते अधिकारी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। होली के मद्देनजर मिलावटी सामानों पर नकेल के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम छापेमारी करने अतरौलिया बाजार पहुंची। इस दौरान एक दुकान से सोया का नमूना लेते समय व्यापारियों ने टीम को घेर लिया और हंगामा करने लगे। कहा कि जांच के नाम पर उत्पीड़न और मारपीट की जा रही है। मामला थाने तक पहुंचा। जहां पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत किया।
होली त्योहार के दृष्टिगत एफएसडीए की टीमों की ओर से नमूने लेने की कार्रवाई की जा रही है। सहायक खाद्य आयुक्त के नेतृत्व में अतरौलिया पहुंची खाद्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची। मंगलवार को बाजार में बंदी का दिन था। नगर पंचायत स्थित एक मिष्ठान भंडार के कारखने पर पहुंची टीम छत से होकर कारखाने में दाखिल हो गई। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोया का नमूना देने पर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, व्यापारियों का आरोप है कि मजदूरों के साथ नमूना लेने के नाम पर बदतमीजी की गई। मारपीट का आरोप लगाया। खाद्य विभाग की टीम ने हगामा होते देख स्थानीय थाने पर फोन करके पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के साथ दुकान मालिक को थाने ले आई। पूरी कार्रवाई संपन्न कराकर व्यापारी और खाद्य विभाग के कर्मचारियों को भेज दिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय ने बताया कि नमूना लेने पर हंगाना किया गया था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।
87 पेटी सॉस सील, कई नमूने लिए
आजमगढ़। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। बूढ़नपुर चौराहे पर एक पिकअप से 87 पेपेटी सॉस को सील किया गया। प्रत्येक पेटी में चार गैलेन सॉस भरा हुआ था। 174 लीटर सॉस की कीमत 55680 रुपये बताई जा रही है। अतरौलिया बाजार के लक्ष्मण किराना स्टोर से 40 पैकेट नमकीन को सील किया गया। सामुदायिक धर्मशाला के पास स्थित कारखाने से एक बर्फी और एक सोया का नमूना लिया गया। कारखाना बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। इसके शहर के कई प्रतिष्ठानों से बेसन, कचरी का नमूना लिया गया। टीम में सहायक आयुक्त वीके पांडेय, अभिहीत अधिकारी दीनानाथ यादव, मो. नसीम खां, अंकित कुमार आदि थे।