फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Memorandum submitted regarding the demand for making underpass

अंडरपास बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding the demand for making underpass
मऊ-शाहगंज रेल खंड पर स्थित रेल समपार संख्या-17 सी को कोविड लॉकडाउन में बंद कर दिया गया। जिसे लेकर क्षेत्रवासियों ने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक रामश्रय पांडेय को सौंपा। ग्रामीणों ने अंडरपास बनाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 16 सितंबर 2021 को स्पीड पोस्ट द्वारा मंडल रेल प्रबंधक व जिला प्रशासन एवं रेल प्रशासन को शिकायती पत्र भेजा गया। कई माह बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र की जनता को रेलवे लाइन के दोनों तरफ अपने खेतों में आने-जाने के लिए रास्ता ना मिलने से भारी कठिनाई उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने यथाशीघ्र लो हाईट अंडर पास बनाने की पुन: मांग करते हुए मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि हमारी मांग एक महीने के अंदर पूरी नहीं हुई तो हम क्षेत्रवासी विवश होकर मांग को लेकर 24 अप्रैल को गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन, रेल चक्का जाम रेल समपार 17 सी पर करने को विवश होंगे। इस अवसर पर मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के लछिमन पट्टी के सदस्य वार्ड संख्या-13 के संजय यादव समेत गांव के अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed